जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मेंनसर में बीती रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े,एक मे चोरी की दूसरी दुकान में चोर नाकाम रहे।
मेंनसर निवासी ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि बीती रात 1-2 बजे के बीच गाड़ी लेकर आए अज्ञात चोरो ने मेंनसर में ठाकुरजी मन्दिर के पास डुंगरमल सोनी की दुकान के ताले तोड़कर दुकान के अंदर से सोने- चांदी के आभूषण ले गए, फ़िर उसके पास ही उसके भाई रामचन्द्र सोनी की दूकान के ताले तोड़े तभी घर वाले जाग गए। उन्होंने सोर किया तो गाड़ी लेकर भाग गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना जसरासर थाने में दी सूचना मिलने पर जसरासर पुलिस व उच्च अधिकारी मौके पर आकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो चोरों के पास दो गाड़ी की सम्भावना लग रही है एक पिकअप व दूसरी केम्पर लेकिन गाड़ी की लाइट के कारण नम्बर नही दिख रह है।






