
सांडवा: चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी , भाजपा ने घोषित किए अपने उम्मीदवार । सांडवा में भाजपा पार्टी ने पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा मुख्य बाजार में की ।
सांडवा में गढ़ पार्टी से सरपंच पद की उम्मीदवार श्रीमती तारा कंवर पत्नी रतनसिंहजी राठौड़ को बनाया गया है । पंचायत समिति सदस्य के लिए भाजपा से ब्लॉक संख्या 20 (वार्ड 13 से 25) से बिन्दिया नायक उम्मीदवार है । वही ब्लॉक संख्या 20 (वार्ड 1 से 12) की भाजपा उम्मीदवार ममता गोदारा पुत्रवधु ओमप्रकाश गोदारा है ।





