सुजानगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मनोज मेघवाल विजयी
मनोज मेघवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वो घर में ही आइसोलेट है । इस वजह से वह मतगणना में हिस्सा नहीं ले सके । उन्होंने अपने निवास जय निवास की बालकनी में से ही कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की ।
सहाड़ा (भीलवाड़ा) से कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती गायत्री देवी एवं सुजानगढ़ (चूरू) से श्री मनोज मेघवाल को विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राजसमंद उपचुनाव भी सभी ने एकजुट होकर लड़ा और यहाँ भाजपा की जीत का अंतर बेहद सामान्य रहा है।कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर क्षेत्र की जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है और विकास की कड़ी-से कड़ी जोड़ी है इसके लिए मैं मतदाताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई देता हूँ।






