दर्शकों की भीड़ व जोरदार हूटिंग ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
साण्डवा पुलिस थाना साण्डवा में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुवार को पहला मैच
इंयारा व सडू छोटी के मध्य दूसरा मैच परावा व बाघसरा आंथुना के बीच तीसरा मैच बम्बू व कातर बड़ी के मध्य हुआ ।
इंयारा , परावा व कातर विजेता रहे ।
परावा की टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखकर परावा के कप्तान सुरेश कुमार
इंयारा के कप्तान हनुमान लोहमरोड़ को टीम के अच्छे प्रदर्शन से प्रभावित होकर जनप्रतिनिधियों ने 21 सौ रूपये नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया ।
पुलिस थाने के खेल मैदान में आसपास के गांवों के सेंकडों लोगों द्वारा हूटिंग के साथ खिलाड़ियों का जमकर हौसला बढ़ाया ।
इस मौके पर थानाधिकारी रामेश्वरलाल विश्नोई , एएसआई रूपसिंह, बंम्बु सरपंच भंवरसिंह ज्याणी, पारेवडा सरपंच प्रभुराम सारण , इंयारा सरपंच सोहनलाल लोहमरोड़ , पंचायत समिति सदस्य महेश तिवाड़ी , केशराराम जाखड़ , श्रवणराम टाण्डी , रामदेव शर्मा सहित आसपास के अनेक लोग उपस्थित थे।
लालगढ़ और मूंदड़ा के मैच में मूंदड़ा विजयी ।
कातर और उड़वाला के मैच में उड़वाला विजयी






