सुभाष ने 19 आयु वर्ग में 45.50 किलो केटेगरी में यह गोल्ड जीता है । सुभाष के गोल्ड जितने पर गांववालों में खुशी का माहौल है ।
इस मौके गांव के मेघसिंह, श्यामलाल नाई, सुनील सिंह, सोहनलाल मंडा, पूर्व सरपंच रूपसिंह, लक्ष्मण मण्डा,मंगलाराम मण्डा व ग्रामीण मौजूद थे ।
बकौल सुभाष उनकी बचपन से ही खेलो में रुचि थी व उनकी दस वर्ष की मेहनत के बदौलत ही यह सम्भव हो पाया है जिससे अपने जिले का नाम रोशन कर पाया हूं । जिसका श्रेय सुभाष ने अपने माता पिता व गुरुजनो को दिया व कहा कि आगे भी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी भागीदारी निभाउंगा । सुभाष अभी आदर्श विद्या मंदिर सीनियर स्कूल झोटवाड़ा के छात्र है ।


