इन्द्रचन्द शर्मा ने चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की बात कही और चोरी रोकथाम के लिए आपसी सहयोग से व्यवस्था करने की बात कही।
गाँव के जनप्रतिनिधियों ने भारीभरकम वाहनों को गाँव के अंदर प्रवेश करने को रोकने की मांग की।
भारतीय संस्कृति युवा मंच के अध्यक्ष जुगल प्रजापति ने बस स्टैंड पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिये डिवाडर लगाने की मांग करते हुए वाहनों को व्यवस्थित खड़े करने ,सीताराम मंदिर, सनराइज स्कूल और सेठ लक्ष्मीनारायण तापड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने डिवाडर लगाने की मांग करते हुए थाना क्षेत्र में बीट अधिकारियों के फोन नम्बर लिखाने की मांग की।थानाधिकारी ने जल्द समाधान की बात कही।इसअवसर पर गाँव के जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।






