भाजपा राज में आमजन में खौफ, अपराधी हो रहे बेखौफ : पुजारी
सांडवाके गांव सारंगसर की नाबलिग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया तथा सीएम का पुतला फूंका।
![]() |
चूरू. कलेक्ट्रेट के आगे मुख्यमंत्री का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। |
इस दौरान जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था नाम की कोई चिज नहीं रही। आमजन में खोफ और अपराधी बेखोफ अपने कारनामों को अंजाम दे रहे है। महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म की घटनाअों में वृद्धि हो रही है। छोटी बच्चियों के साथ रोज घटनाएं घटित हो रही है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेहाना रियाज ने कहा कि जिस प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री है, वहां पर महिलाओं युवतियों पर बढ़ता अत्याचार चिंता का विषय है। पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, रतनगढ़ प्रधान गिरधारीलाल बागड़वा ने भी निंदा करते हुए दोषियों को सजा देने, पीड़ित बालिका को उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग की। इस दौरान पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, रियाजत अली खान, आशाराम सैनी, हुसैन सैयद, अवरार अहमद, मुस्ताक खां, रामेश्वर रामसरा, जमील चौहान, अजय बणसिया, कल्याणसिंह, रघुनाथ खेमका, महिला जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल, राधेश्याम चोटिया, जंगशेर खां आिद मौजूद थे।