7 मई की सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें
1. टीकाकरण की गति को बनाए रखने के लिए राज्यों को संवदेनशील होकर काम करने की आवश्यकता है : PM मोदी।
2. लॉकडाउन में भी वैक्सीनेशन पर जोर, दूसरी लहर के बाद कड़े फैसले ले सकते हैं पीएम मोदी।
3. कोरोना के हालात पर पीएम मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की चर्चा, क्या लगेगा लॉकडाउन?
4. राहुल का तंज – PM की नाकामी, केंद्र की ‘जीरो रणनीति’ से पूर्ण लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है देश।
5. चुनाव खत्म होते ही लूट फिर से शुरू हो गई है, ट्वीट कर कहा, “चुनाव खत्म, लूट फिर शुरू.” 6 अप्रैल से 3 मई के बीच कई दिनों तक कीमतें स्थिर रहने के बाद ईंधन की कीमतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है।
6. दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 19133 मामले, 335 की मौत, 20,028 हुए ठीक।
7. महाराष्ट्र में फिर रफ्तार पकड़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में 62 हजा र से अधिक नए केस और 853 की मौत, ठीक भी करीब 63000 के उपर हुए।
8. गुरुवार को भी संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख पार कर गया। गुरुवार को देशभर में कुल 4.14 लाख नए मामले सामने आए और 3927 लोगों की मौत हुई।
9. अजित सिंह के जाने से किसानों के लिए बहुत बड़ा नुकसान, दिल्ली में अपना बड़ा वकील खो दिया : राकेश टिकैत।
11. ममता का मोदी पर तंज, कहा- फ्री वैक्सीन पर नहीं मिला जवाब, लोगों के लिए पैसा नहीं, पर मूर्तियों और संसद बनाने पर खर्च कर रहे 20 हजार करोड़।
12. BJP नेताओं की बंगाल यात्रा पर ममता ने कसी ‘नकेल’, बोलीं- इन्हीं की वजह से बढ़ा कोरोना, अब निगेटिव रिपोर्ट लेकर आएं।
13. कोरोना कहर के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 9 मई से राजधानी, शताब्दी जैसी 28 ट्रेनें अगले आदेश तक बंद,राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, कोरोना वायरस के चलते नहीं मिल रहे यात्री।
14. सावधान : फेफड़ों के साथ हृदय पर भी हमला कर रहा है कोरोना, आ जाती है कमजोरी।
15. गुड न्यूज : इस साल जमकर बरसेंगे बदरा, जोरदार मानसून से पूरे देश को राहत की उम्मीद।
सोना + ५८०= ४७५८०
चांदी + १९८१= ७१६००