Home india 5 मई 2021 की सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें

5 मई 2021 की सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें

0

5 मई 2021 की सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें

5 may morning news headlines by sandwa news.

 1. पीएम मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच हुई वर्चुअल समिट, कोरोना महामारी-वैक्सीन पर हुई चर्चा। 

2. कांग्रेस ने कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक की मांग की, सेंट्रल विस्टा पर उठाया सवाल। 

3. मोदी सरकार पर लॉकडाउन का बढ़ा दबाव, डॉ, गुलेरिया ने सुझाया अलग फार्मूला, जिन इलाकों में संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा वहां सख्त लॉकडाउन लगाया जाए: डॉ. गुलेरिया। 

4. पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन का सरकार पर निशाना, बोले- कोविड संकट के पीछे मोदी सरकार का कमजोर नेतृत्व। 

5. राकेश टिकैत बोले- सरकार नहीं मानी तो यूपी में भी हराएंगे चुनाव, गांव-गांव जाएंगे। 

6. राजधानी में ऑक्सीजन की कमी पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, दिल्ली ही नहीं, पूरा देश ऑक्सीजन के लिए रो रहा है। 

7. देश के 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के कुल सक्रिय मरीजों में 81 फीसदी 12 राज्यों में हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चिंताजनक बने महाराष्ट्र में अब स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन इसे फिलहाल संक्रमण के पीक पर पहुंचने के बाद की स्थिति नहीं कहा जा सकता है। 

8.  बंगाल: हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई जांच और राष्ट्रपति शासन लगाने की उठी मांग। 

9. ममता को बंगाल में हिंसा रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए : कांग्रेस। 

10. ममता आज 10.45 बजे लेंगी CM पद की शपथ, समारोह में गांगुली-दिलीप घोष आमंत्रित। 

11. बंगाल में अहंकार की वजह से हारी बीजेपी, महाराष्ट्र में असहिष्णुता पड़ गई भारी: शिवसेना। 

12. बंगाल में चुनाव बाद हिंसा से जान बचाने के लिए करीब 300-400 भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम में ली शरण, लोकतंत्र का गंदा नाच रोकें ममता:सरमा। 

13. मुंबई से जा रहा कोरोना वायरस? सामने आए सिर्फ ढाई हजार नए मामले, मिड मार्च के बाद सबसे कम। 

14. उत्तर प्रदेश में 352 और कोरोना मरीजों की मौत, 25,858 नये संक्रमित मिले। 

15. महाराष्ट्र में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 51,880 नए मामले सामने आए। जबकि इस अवधि में 65,934 लोग ठीक हुए और 891 लोगों की मौत हो गई। 

16. आईसीएमआर की एडवायजरी: पॉजिटिव आए लोगों की दोबारा न हो आरटी-पीसीआर जांच। 

17. टीकाकरण : मई अंत तक एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों को लग जाएगी वैक्सीन, प्रवक्ता ने दी जानकारी। 

18. 5 ऑक्सीजन टैंकरों के लिए भी गृह मंत्री से करनी पड़ रही बात, हम भीख मांग रहे हैं: अशोक गहलोत। 

19. ऑक्सीजन की कमी से COVID मरीजों की मौत नरसंहार से कम नही,इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को लगाई फटकार ।


सोने चांदी की चमक पडी़ फीकी

सोना – ४४६= ४६८७३

चांदी – १३१७= ६८५५४

Sandwa news morning headlines.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here