22 मई 2021 की सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें
1. डॉ. हर्षवर्धन बोले- वर्ष 2021 के अंत तक सभी वयस्कों को टीका लगाने की स्थिति में होगा भारत।
2. Covid-19 Death: कोरोना से होने वाली मौतों पर बोला WHO, संख्या बहुत कम बताई गई, हकीकत में दोगुने हो सकते हैं आंकड़े।
3. अब तक बार्ज P305 से 188 लोगों को बचाया गया और 60 शव बरामद किए गए हैं। शेष क्रू मेंबर के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।
4. संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किसानों से बातचीत फिर से शुरू करने की मांग की है: संयुक्त किसान मोर्चा।
5. बड़ा तोहफा : कोरोना काल में केंद्र सरकार ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाया।
6. विदेश मंत्री एस जयशंकर 24 मई को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्री का यह दौरा 24 से 28 मई तक होगा। इस दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने समेत कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होने की उम्मीद है।
7. भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि वह एमके स्टालिन के पत्र के विरोध में राष्ट्रपति को पत्र लिखेंगे और कहेंगे कि राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई न हो।
8. Toolkit मामले ने पकड़ा तूल: ‘Manipulated Media’ बताने पर सरकार ने Twitter से जताई आपत्ति, कहा- जांच प्रक्रिया में नहीं दें दखल।
9. एअर इंडिया के डाटा में सेंध, 45 लाख यात्रियों की क्रेडिट कार्ड समेत कई जानकारियां लीक।
10. सरकार ने बिना वैक्सीन की उपलब्धता और WHO गाइडलाइन्स पर विचार किए सभी को वैक्सीनेशन की इजाजत दे दी- सीरम इंस्टीट्यूट।
11. कोरोना से जंग में कमजोर पड़ा भारत का अटैक, 40 दिन में 50% घट गया टीकाकरण, आंकड़े दे रहे टेंशन।
12. प्रधानमंत्री जी, लोगों का टीकाकरण करिए, देर मत करिए: राहुल गांधी।
13. बच्चों पर कहर बनकर टूट रही कोरोना की दूसरी लहर, कर्नाटक में 9 साल से कम उम्र के पिछले दो महीनों में 40 हजार हुए संक्रमित।
14. केरल-कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ा, MP भी तैयारी में, क्या यूपी में बढ़ेगी सख्ती?
15. महाराष्ट्र में 30 हजार से कम मिले कोरोना केस, 555 लोगों की मौत;करीब 45 हजार मरीजों ने कोरोना को दी मात।
16. UP के सभी गांवों को 2-2 एंबुलेंस देने के फैसले पर SC ने रोक लगाई, कहा- हाई कोर्ट ऐसे आदेश न दें, जिनका पालन संभव न हो।
17. कोरोना को लेकर गलत पोस्ट डालना आपको पड़ेगा महंगा, सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर, होगी कड़ी कार्रवाई।
18. सुशील पहलवान की आखिरी लोकेशन मिली भटिंडा की, बार-बार बदल रहा है मोबाइल, पुलिस लगी है पीछे !.
19. चेतावनी : पांच राज्यों में अब तूफान ‘यास’ का खतरा, केंद्र ने कहा- दवा का भंडार सुनिश्चित करें।
20. नेपाल की सियासत में नया मोड़, ओली को झटका, राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा को भंग कर मध्यावधि चुनाव की घोषणा की।
सोना – १०५= ४८४३९
चांदी – १२०४= ७११००
22 may 2021 morning latest breaking news bulletin by sandwa news.#sandwa,