Home Breaking_News 12 मई 2021 की सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें

12 मई 2021 की सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें

0

12 मई 2021 की सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें

12 may morning latest breaking news.top headlines.

1. बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 3,48,371 मामले सामने आए हैं जबकि 4208 मरीजों की मौत हुई है जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। 

2. केंद्र ने टीकाकरण को लेकर दिए सुझाव, राज्यों से कहा- पहली डोज़ ले चुके लोगों को दूसरी खुराक के लिए दी जाए प्राथमिकता। 

3. स्वास्थ्य मंत्रालय : देश के 18 राज्यों में नाइट कर्फ्यू-लॉकडाउन जैसी पाबंदियों से घटने लगे हैं मामले। 

4. ब्रिटेन में होने वाली G-7 समिट में शामिल नहीं होंगे PM मोदी, कोरोना की वजह से लिया फैसला। 

5. भारत में अब तक कोविड-19 के 17.51 करोड़ टीके लगाए गए। 


6. BJP का आरोप- कोरोना महामारी में कांग्रेस के रवैये में नहीं रही एकरूपता, कर रही है झूठ की राजनीति। 

7. सेंट्रल विस्टा के खिलाफ याचिका पर केंद्र ने कहा, यह कानून की प्रक्रिया का सरासर दुरुपयोग है। 

8.  सोनिया गांधी ने कोरोना राहत टास्क फोर्स का गठन किया, गुलाम नबी आजाद करेंगे नेतृत्व। 

9. अब भी कम नहीं हुई महाराष्ट्र की मुसीबत, 24 घंटे में 40 हजार नए केस, 793 मौतें, मुंबई में सुधार। 


10. दिल्ली से आई अच्छी खबर, पॉजिटिविटी रेट गिरकर हुई 17.76%; पिछले 24 घंटे में मिले 12,481 नए मरीज। 

11. उत्तराखंड में फिर आई आपदा, नई टिहरी में बादल फटने से शांता नदी उफनाई, देवप्रयाग में मकान-घर मलबे के नीचे दबे। 

12. सचिन वाजे को मुंबई पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया, कमिश्नर ने जारी किए आदेश। 

13. एमपीः गृहमंत्री ने दिया विवादित बयान, बोले- कांग्रेस शासित सूबों से फैला कोरोना, हमारे यहां भी महाराष्ट्र से आया वायरस। 

14. अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने दी कोरोना को मात, एम्स से निकलकर पहुंचा तिहाड़। 



15. कोरोना: हरियाणा में ऑक्सीजन सिलिंडर की होम डिलीवरी शुरू, पहले दिन 505 को मिला लाभ, दवाओं के दाम भी तय। 

16. लॉकडाउन: बेरोजगारी दर चार महीने के शीर्ष पर, 8.67 फीसदी पहुंची। 

17. ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक सेहत पर भारी पड़ने लगा कोरोना, कई प्रोजेक्ट ठप होने से नगदी का प्रवाह हुआ बाधित   

सोना – ३११= ४७६४०

चांदी + ३३८= ७१८८२

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here