11 मई 2021 की शाम देश व राज्यों से बड़ी खबरें
1.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों को PM मोदी ने किया सलाम, कहा- संकट में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका।
2. राजनाथ सिंह का बयान, कहा-कोरोना से निपटने के लिए काम जारी, अलोचना करने की बजाय कमी लगे तो सुझाव दें।
3. चिट्ठी लिखकर नड्डा ने दिया सोनिया को जवाब, संकट की घड़ी में ओछापन दिखाने के लिए कांग्रेस नेता याद किए जाएंगे।
4. मोदी के मंत्री बोले- कोरोना की दूसरी लहर भारत को इस कदर प्रभावित करेगी, WHO को भी नहीं था इसका अंदाजा।
5 कोरोना: नई वैक्सीन नीति से शहर और गांव के बीच बढ़ी असमानता, CoWin App पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होने से और बढ़ रही खाई।
6. कोरोना: 24 घंटे में 3876 मौतों से खौफ, 3.29 लाख नए संक्रमित, लेकिन 3.56 लाख ने ठीक होकर तोड़ा 62 दिन का रिकॉर्ड।
7. नदियों में बहते अनगिनत शव, PM गुलाबी चश्में उतारो, सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ नहीं दिखता: राहुल।
8. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस, CBI के FIR को बनाया आधार।
9. कोरोना के खिलाफ डटकर खड़ा है प्रशासन, महाराष्ट्र में मई अंत तक बढ़ सकता है लॉकडाउन।
10. पप्पू यादव लॉकडाउन नियम तोड़ने पर अरेस्टः बोले- PM-CM साहब दे दें फांसी, पर बेईमानों को करता रहूंगा बेनकाब; रूड़ी की एंबुलेंस पर दागे थे सवाल।
11. आंध्र प्रदेश: समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने पर 11 कोरोना मरीजों की मौत, CM जगनमोहन रेड्डी ने 10 लाख रुपये देने का किया एलान।
12. तेलंगाना में कल से 10 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान, कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला।
13. केजरीवाल का केंद्र को सुझाव- वैक्सीन की कमी दूर करने को कई और कंपनियों को काम में लगाया जाए।
14. एशिया में बढ़ेगा भारत का दबदबा, चीन के अरबपति को पछाड़ने के करीब गौतम अडानी।
15. गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में करीब 350 अंको की गिरावट।