Home india 10 मई 2021 सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें

10 मई 2021 सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें

0

10 मई 2021 सुबह देश व राज्यों से बड़ी खबरें

10 may 2021 morning latest breaking news.

 थोड़ी राहत: संक्रमितों का आंकड़ा गिरा, कुल 3.66 लाख मामले आए सामने, 3751 की मौत। 


1. सुधर रहे हालात: दिल्ली में 17 दिन में 15 फीसदी घटी कोरोना से संक्रमण दर, लॉकडाउन का दिख रहा है प्रभाव। 

2. महाराष्ट्र में लगातार घट रहे कोरोना केस, 48 हजार नए मामले, 5 अप्रैल के बाद सबसे कम। 

3 राजस्थान में कोरोना वायरस के 17921 नए मामले, 159 और लोगों की मौत। 

4. वित्त मंत्री का ममता को जवाब, कोविड राहत वस्तुओं के आयात पर 3 मई से ही सीमा शुल्क की छूट है। 

5. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ममता बनर्जी को जवाब, GST हटाने से दवाएं और सामान महंगे हो जाएंगे। 

6. प्रख्यात मूर्तिकार और राज्यसभा सदस्य रघुनाथ मोहपात्रा का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित। 

7. पांच विधानसभा चुनावों में करारी हार पर आज कांग्रेस कार्यसमिति का मंथन, कोरोना पर भी होगी चर्चा। 

8. हरियाणा सरकार ने 17 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम। 

9. BJP को घेरने की तैयारी? संजय राउत बोले- राष्ट्रीय स्तर के गठबंधन के लिए जल्द शुरू होगी बातचीत। 

10. सरमा चुने गए भाजपा और राजग विधायक दल के नेता, आज दोपहर 12 बजे लेंगे असम के मुख्यमंत्री के पद की शपथ। 

11. असम पूर्वोत्तर का तीसरा राज्य, जहां पूर्व कांग्रेसी होने जा रहा BJP का मुख्यमंत्री। 

12. दिल्ली: कोरोना काल में अपनों ने मोड़ा मुंह, पुलिस ने दिया कंधा, नौकर ने दी बुजुर्ग को मुखाग्नि। 

13. ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण आज, टीम में शामिल होंगे 43 मंत्री ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here